लॉन्च से पहले iQOO Neo 6 की कीमत सामने आयी, जानें पूरा विवरण

जयपुर। वीवो समर्थित कंपनी iQOO जल्द ही भारत में iQOO Neo 6 को लॉन्च करने वाली है। कंपनी इस फोन को पहले ही चीन के बाजार में लॉन्च कर चुकी हैं जहां कंपनी ने इसे स्नैपड्रैगन 8 Gen 1, 80W फास्ट चार्जिंग और ट्रिपल रियर कैमरों जैसे फीचर्स के साथ लॉन्च किया था। अब विश्वसनीय टिपस्टर मुकुल शर्मा ने भारत में स्मार्टफोन के आने की पुष्टि की है। और इसकी संभावित कीमत का भी खुलासा किया है।

iQOO Neo 6 की संभावित कीमत
टिपस्टर के अनुसार, iQOO Neo सीरीज भारतीय बाजार में अपनी शुरुआत करेगी। यह पता चला है कि फोन मिड-रेंज में एक ऑल-राउंडर फ्लैगशिप अनुभव प्रदान करेगा। फोन की कीमत 30,000 और 35,000 रूपये की बीच हो सकती है।

iQOO Neo 6 के फीचर्स
चीन में iQOO Neo 6 एक 6.62-इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है जिसका रिज़ॉल्यूशन 2400 x 1800 पिक्सल है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 360Hz टच सैंपलिंग रेट है।

यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 SoC द्वारा संचालित है जिसमें 12GB तक रैम और 256GB UFS 3.1 इंटरनल स्टोरेज है। स्मार्टफोन में 4,700mAh की बैटरी है जो 80W फास्ट चार्जिंग तकनीक को सपोर्ट करती है। यह एंड्रॉइड 12 ओएस पर बूट होता है और इसके ऊपर ओरिजिन ओएस होता है।

डिवाइस में पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सिस्टम और फ्रंट में सिंगल कैमरा है। रियर सेटअप में f/1.9 अपर्चर और OIS सपोर्ट वाला 64MP का मुख्य लेंस है। इसमें 12MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2MP का पोर्ट्रेट सेंसर है। यह 60fps पर 4K वीडियो शूट कर सकता है। आगे की तरफ, इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16MP का स्नैपर है।