स्नैपड्रैगन 870 SoC प्रोसेसर के साथ iQOO Neo 6 SE लॉन्च हुआ, जानें कीमत और फीचर्स

जयपुर। वीवो समर्थित कंपनी iQOO ने चीन में iQOO Neo6 SE नाम से एक नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है। यह स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 870 SoC और 64-मेगापिक्सल ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आता है। iQOO Neo 6 SE हाल ही में लॉन्च किए गए iQOO Neo 6 का टोन्ड-डाउन वर्जन है। आइये इस फोन की कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से आपको बताते हैं।

iQOO Neo 6 SE की कीमत
iQOO Neo 6 SE तीन कॉन्फ़िगरेशन में उपलब्ध है, जिसके 8GB+ 128GB की कीमत 1,999 युआन ($300) है। 8GB + 256GB वैरिएंट की कीमत 2,299 युआन ($ 345) है। और टॉप-स्पेक 12GB + 256GB कॉन्फ़िगरेशन को 2,499 युआन ($ 375) में खरीदा जा सकता है। डिवाइस चीन में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और इसकी पहली बिक्री 11 मई से शुरू होगी।

iQOO Neo 6 SE स्पेसिफिकेशंस
iQOO Neo 6 SE में 6.62-इंच FHD+ E4 AMOLED डिस्प्ले है। जिसमें 1300 निट्स पीक ब्राइटनेस है। डिस्प्ले पैनल में 10-बिट रंगों, HDR10+ को सपोर्ट करते हैं।

iQOO Neo 6 SE में स्नैपड्रैगन 870 SoC प्रोसेसर दिया गया है। 12GB तक LPDDR4x रैम और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। हैंडसेट एंड्रॉइड 12 पर आधारित ओरिजिनओएस ओशन पर चलता है। कैमरा की बात करें तो स्मार्टफोन ट्रिपल-कैमरा सेटअप के साथ आता है जिसमें ओआईएस के साथ 64 एमपी प्राथमिक सेंसर, 8 एमपी अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 एमपी ब्लैक एंड व्हाइट पोर्ट्रेट कैमरा होता है। इसमें 16MP का पंच-होल फ्रंट कैमरा है।

फोन में 4,700 एमएएच की बैटरी है और यह 80W फास्ट-चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। iQOO Neo 6 SE में एक एक्स-एक्सिस लीनियर वाइब्रेशन मोटर और एक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट रीडर भी है।