12 जीबी रैम वाला iQOO Neo 6 SE भारत में 31 मई को होगा लॉन्च, जानें पूरा विवरण

जयपुर। वीवो समर्थित कंपनी iQOO ने हाल ही में iQOO Neo 6 और साथ ही Neo 6 SE स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च किया था। अब स्मार्टफोन निर्माता ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि वह 31 मई को भारत में IQOO Neo 6 लॉन्च करने के लिए तैयार है। कंपनी ने पुष्टि की है कि डिवाइस दो रंगों में उपलब्ध होगा और इसमें 12GB RAM और 256GB स्टोरेज होगी।

भारत में iQOO Neo 6 SE की संभावित कीमत
लीक्स के मुताबिक iQOO Neo 6 की कीमत 30,000 रूपये से 35,000 रुपये के बीच हो सकती है। विशेष रूप से Amazon India और iQOO की आधिकारिक वेबसाइट पर बेचे जाएंगे।

iQOO Neo 6 के फीचर्स
चीन में iQOO Neo 6 एक 6.62-इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है जिसका रिज़ॉल्यूशन 2400 x 1800 पिक्सल है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 360Hz टच सैंपलिंग रेट है।

यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 SoC द्वारा संचालित है जिसमें 12GB तक रैम और 256GB UFS 3.1 इंटरनल स्टोरेज है। स्मार्टफोन में 4,700mAh की बैटरी है जो 80W फास्ट चार्जिंग तकनीक को सपोर्ट करती है। यह एंड्रॉइड 12 ओएस पर बूट होता है और इसके ऊपर ओरिजिन ओएस होता है।

डिवाइस में पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सिस्टम और फ्रंट में सिंगल कैमरा है। रियर सेटअप में f/1.9 अपर्चर और OIS सपोर्ट वाला 64MP का मुख्य लेंस है। इसमें 12MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2MP का पोर्ट्रेट सेंसर है। यह 60fps पर 4K वीडियो शूट कर सकता है। आगे की तरफ, इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16MP का स्नैपर है।