जयपुर। वीवो की सब-ब्रांड iQOO ने अपने घरेलू बाजार में iQOO U5x स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इस फोन को कंपनी ने क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680 SoC, 5,000mAh की बैटरी, 6.5-इंच LCD डिस्प्ले 8 जीबी रैम जैसे फीचर्स के साथ पेश किया है। आइये इस फोन की कीमत और फीचर्स पर एक नजर डालते हैं।
iQOO U5x: कीमत
iQOO U5x की कीमत 4GB रैम / 128GB स्टोरेज वैरिएंट के लिए युआन 899 (लगभग 10,700 रुपये) और 8GB रैम / 128GB स्टोरेज वैरिएंट के लिए युआन 1,099 (लगभग 13,100 रुपये) है। डिवाइस को दो कलर ऑप्शन पोलर ब्लू और स्टार ब्लैक में लॉन्च किया गया है। फिलहाल कंपनी ने इस बात की जानकारी नहीं दी है कि इसे भारत में इसे लॉन्च किया जायेगा नहीं।
iQoo U5x के फीचर्स
iQOO U5x में 6.5 इंच का एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1600×720 पिक्सल है और इसका रिफ्रेश रेट 60 हर्ट्ज है। जैसा की पहले जिक्र किया फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680 SoC प्रोसेसर दिया गया है जिसे 4GB/8GB रैम के साथ 128GB की इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। यह डिवाइस Google के Android 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। फोन में 10W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है।
सुरक्षा के लिए, डिवाइस एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आता है और फ्रंट कैमरे का उपयोग करके चेहरे की पहचान के लिए समर्थन करता है। स्मार्टफोन एक पॉली कार्बोनेट बॉडी से बना है, एक माइक्रो-यूएसबी पोर्ट और एक 3.5 मिमी हेडफोन जैक के साथ आता है।
iQOO U5x एक डुअल कैमरा सेटअप को स्पोर्ट करता है जिसमें 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर होता है जिसे 2-मेगापिक्सल के डेप्थ सेंसर के साथ जोड़ा जाता है। फ्रंट में सेल्फी लेने के लिए इसमें 8-मेगापिक्सल का सेंसर है।