iQoo Z7 जल्द भारत में होगा लॉन्च, प्रमुख जानकारी सामने आयी

जयपुर।   iQoo Z7 जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाला है। कंपनी ने इस फोन के आने की जानकारी एक टीजर के माध्यम से दे दी है।  हालांकि इस स्मार्टफोन की लॉन्च तिथि और फीचर्स के  बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। जानकारी के मुताबिक iQoo Z7 में एक डूअल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है। 

iQoo इंडिया के सीईओ निपुन मार्या ने कंपनी के आगामी Z-सीरीज़ स्मार्टफोन को टीज़ करने के लिए इसे ऑनलाइन लिया। अपने ट्वीट में सीईओ ने एक और 'zeisty' स्मार्टफोन के बारे में संकेत दिया। पोस्टर में पर्दे के नीचे एक स्मार्टफोन दिखाया गया है, जिसके बैकग्राउंड में Z7 लिखा हुआ है। स्मार्टफोन के रियर पैनल की तस्वीर से पता चलता है कि  iQoo Z7 OIS सर्पोट के साथ डूअल  सेंसर के साथ एक आयताकार कैमरा मॉड्यूल को स्पोर्ट कर सकता है। iQOO ब्रांडिंग को पैनल के निचले मध्य में रखा गया है। टीज़ की गई इमेज में iQoo Z7 को टील कलर वेरिएंट में दिखाया गया है। इसके अलावा कंपनी ने कोई जानकारी शेयर नहीं की है। 

टिपस्टर पारस गुगलानी के सहयोग से प्राइसबाबा की एक पिछली रिपोर्ट से पता चला है कि iQOO Z7 सीरीज में भारत में इसके लॉन्च के लिए दो मॉडल शामिल होंगे। ये दो मॉडल iQOO Z7 5G और iQOO Z7 Pro 5G होंगे, जिनका मॉडल नंबर क्रमशः I2207 और I2213 होगा। 

स्मार्टफोन iQoo Z6 का उत्तराधिकारी होगा, जिसकी चीन में अगस्त 2022 में लॉन्चिंग हुई थी। स्मार्टफोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778G+ SoC के साथ LPDDR5 रैम और UFS 3.1 इनबिल्ट स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया।