जनता को राहत देने की जिम्मेदारी क्या सरकार की नहीं है..? : राहुल गांधी

जयपुर। देश में बढ़ती महंगाई और केंद्र सरकार की गलत नीतियों को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने ट्विट के माध्यम से सरकार की गलत नीतियों के बारे में बताया, महंगाई के साथ साथ राहुल गांधी ने एफडी, पीपीएफ, ईपीएफ में गिरावट के आंकड़े शेयर किये। साथ ही थोक महंगाई दर, खुदरा महंगाई दर में बढोत्तरी के आंकड़े पेश किये।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को ट्वीट करते हुए कहा है, "सरकार की गलत नीतियों का परिणाम आम नागरिक झेल रहा है।" राहुल ने लिखा, "एफडी: 5.1% (गिरावट), पीपीएफ: 7.1% (गिरावट), ईपीएफ: 8.1% ( गिरावट), खुदरा महंगाई दर 6.07% (बढ़ी), थोक महंगाई दर: 13.11% ( बढ़ी)।" उन्होंने आगे लिखा, "जनता को राहत देने की जिम्मेदारी क्या सरकार की नहीं है?"
कपिल सिब्बल के बयान पर राहुल की चुप्पी
दूसरी तरफ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने कांग्रेस के पांच राज्यों में हार पर बोलते हुए गांधी परिवार पर निशाना साधा। सिब्बल ने कहा कि, कांग्रेस पार्टी एक परिवार की नहीं बल्कि सबकी होनी चाहिए। कपिल सिब्बल के इस बयान पर जब राहुल गांधी से प्रतिक्रिया पूछी तो उन्होंने इस सवाल का बिना कोई जबाव दिये संसद मे चले गये