जयपुर। प्रदेश के मुखिया अशोक गहलोत ने आज उन नेताओं पर तंज कसा जो कांग्रसे पार्टी को छोड़कर जा रहे हैं। गहलोत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जो लोग पार्टी को छोडकर जाना चाहते हैं जो चले जायें इससे पार्टी पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। पार्टी में रहकर अगर वे पार्टी के बारे में बुरा सोचेंगे तो इससे अच्छा है कि वे पार्टी छोडकर चले जायें जिससे पार्टी को ज्यादा नुकसान न हो।
मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि ऐसे लोग अगर पार्टी में रहते हैं तो उनकी सोच से पार्टी को ज्यादा नुकसान होगा। बता दें कि कल कांग्रेस सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे आरपीएन सिंह ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिया। अटकलें लगाई जा रही हैं कि वे जल्द ही भाजपा में शामिल होंगे और उत्तरप्रदेश से विधायक पद का चुनाव लडेंगे। इसके अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने भी अपनी बायो से कांग्रसे शब्द हटा दिया है। गहलोत ने बिना नाम लिये इन नेताओं पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि 135 साल का इतिहास है। कांग्रेस समुद्र की तरह है। इसमें पहले भी कई लोग पार्टी छोड़कर गए, उन्हें वापस आना पड़ा, नाम तो क्या लूं उन नेताओं के।
गहलोत ने कांग्रेस पार्टी से जो जाना चाहते है वो जाये, और जो आना चाहता है उसका स्वागत है। देशभर में कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसका प्रभाव घर घर है। वहीं अन्य पार्टी देश में कईं कई जगह सत्ता में हैं लेकिन पूरे देश में उनका प्रभाव नहीं है। उन्होंने कहा कि बीजेपी को नोर्थ ईस्ट में कोई नहीं पूछता। दक्षिण के राज्यों में कोई नहीं पूछता। कांग्रेस भले सत्ता में नहीं हो, लेकिन हर घर में घुसी हुई है। इसलिए किसी के आने जाने से फर्क नहीं पड़ता।