नियमों का पालन जरूरी-जिला कलक्टर
नियमों का पालन जरूरी-जिला कलक्टर,
हेलमेट अनिवार्य रूप से लगाएं-पुलिस अधीक्षक,
सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारम्भ-जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
बारां कोटा संभाग
बारां, 11 जनवरी। जिला कलक्टर नरेन्द्र गुप्ता, पुलिस अधीक्षक कल्याणमल मीणा ने सड़क सुरक्षा सप्ताह के जिला स्तरीय कार्यक्रम में आमजन को यातायात एवं सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी देने हेतु जागरूकता वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। जागरूकता वाहन के साथ लोक कलाकार भी रवाना हुए जो नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से आमजन को सड़क सुरक्षा के संबंध में जागरूक करेंगे।
जिला परिवहन अधिकारी महावीर प्रसाद पंचौली बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला कलक्टर नरेन्द्र गुप्ता ने कहा कि सड़क पर सुरक्षित जीवन के लिए आवश्यक है कि वाहन चलाते वक्त यातायात के नियमों की पालना के साथ हेलमेट लागाया जाए। उन्होंने कहा कि कई युवा यातायात नियमांे की अनदेखी करते हैं जिसका खामियाजा जीवन खोकर उठाना पडता है जिससे संबंधित व्यक्ति का परिवार भी प्रभावित होता है। जिला पुलिस अधीक्षक कल्याणमल मीणा ने कहा कि जीवन की सुरक्षा के लिए प्रत्येक व्यक्ति को यातायात के नियमों की पूर्ण पालना करनी चाहिए। सड़क पर वाहन चलाते हुए हेलमेट पहनना चाहिए एवं नशीले पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए।
कार्यक्रम में जिला परिवहन अधिकारी महावरी प्रसाद पंचौली ने सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत 11 से 17 जनवरी 2023 तक जिले में विभिन्न जागरूकता गतिविधियों एवं कार्यक्रम के संबंध में जानकारी दी इस इवसर पर एडीएम एसएन आमेटा, एएसपी जिनेन्द्र कुमार जैन, यातायात निरीक्षक बारां, जिला स्तरीय अधिकारी, आमजन मौजूद रहे।