200 करोड़ की वसूली के मामले में जैकलीन फर्नांडीज हो सकती हैं अरेस्ट,देश से बहार जाने पर लगी पाबंदी

जयपुर। बॉलिवुड अदाकारा जैकलीन फर्नांडीज को जेल की हवा खानी पड़ सकती हैं। रविवार के दिन जैकलीन एक शो के लिए दुबई जाना चाहती थी, लेकिन मुबंई एयरपोर्ट पर अधिकारियों ने उन्हें लुक आउट सर्कुलर के कारण रोक दिया था। बता दे कि प्रवर्तन निदेशालय ने सुकेश चंद्रशेखर मामले में जैकलीन के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया था। संक्षिप्त पूछताछ के बाद अदाकारा को जाने दिया गया है और बताया गया है कि उसे दिल्ली में जांच एजेंसी के सामने पेश होना है। ईडी आज उन्हें दिल्ली कार्यालय में पेश होने के लिए नया समन जारी करेगी।

मनी लॉन्ड्रिंग केस में संलिप्त
बता दें कि जांच एजेंसी ने 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चोर सुकेश चंद्रशेखर और अन्य के खिलाफ दिल्ली की एक अदालत में आरोप पत्र दायर किया है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि सुकेश चंद्रशेखर ने तिहाड़ जेल में बंद एक व्यवसायी की पत्नी से ₹ 200 करोड़ की जबरन वसूली की। केंद्रीय एजेंसी ने चंद्रशेखर से सुश्री फर्नांडीज को वित्तीय लेनदेन दिखाने वाले सबूतों का पता लगाया है। 

ईडी ने अपने आरोप पत्र में कहा है कि चंद्रशेखर द्वारा फर्नांडीज को दिए गए 10 करोड़ रुपये के उपहार में 52 लाख रुपये का एक घोड़ा और 9 लाख रुपये की एक फारसी बिल्ली शामिल है। सुकेश से बॉलीवुड अभिनेता तक पहुंचने वाले अपराध की कथित आय की जांच अभी भी जारी है, और जैकलीन से फिर से पूछताछ की जानी है।
जैकलीन फर्नांडीज के अलावा इस चार्जशीट में अदाकारा नोरा फतेही का नाम भी है जिनसे मामले में पूछताछ की गई है। सुश्री फर्नांडीज और उनके सहयोगियों से भी पूछताछ की गई है।