जयपुद। भारत के अगले उपराष्ट्रपति को चुनने के लिए मतदान आज शाम 5 बजे समाप्त हो गया था। और शाम 8 बजे चुनाव के नतीजे भी घोषित कर दिये गये हैं। जगदीप धनखड ने अल्वा को 346 वोटों से हरा दिया है। चुनाव आयोन जानकारी देते हुए बताया कि जगदीप धनखड़ को 528 वोट और मार्गरेट अल्वा को मिले 182 वोट मिले हैं। चुनाव आयोग ने जगदीप धनखड के विजयी होने की घोषणा की। उम्मीदवार जगदीप धनखड़ एनडीए से उम्मीदवार थे वहीं, विपक्ष यूपीए से मार्गरेट अल्वा उम्मीदर थें। आइये इस चुनाव से जुडी कुछ बातों पर एन नजर डालते हैं-
सूत्रों के मुताबिक इस उपराष्ट्रपति के चुनाव में टीमएसी ने वोट नहीं देने का फैसला किया था लेकिन बंगाल में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारीपरिणाम आज बाद में आने की संभावना है। बीजेपी के दो सांसदों ने वोट नहीं डाला सूत्रों ने कहा कि सनी देओल और संजय धोत्रे ने मतदान नहीं किया क्योंकि वे अस्वस्थ हैं। उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव में भी मतदान नहीं किया था।
बता दें कि, जगदीप धनखड़ को कई अन्य गैर.एनडीए दलों का भी समर्थन प्राप्त है जिनमें . नवीन पटनायक की बीजू जनता दल, जगनमोहन रेड्डी की वाईएसआर कांग्रेस, मायावती की बहुजन समाज पार्टी, चंद्रबाबू नायडू की तेलुगु देशम पार्टी, अकाली दल और शिवसेना के एकनाथ शिंदे गुट शामिल हैं। कुल मिलाकर उनके पास 81 सांसदों का समर्थन प्राप्त था।
मार्गरेट अल्वा कांग्रेस, एमके स्टालिन की डीएमके, लालू यादव की राष्ट्रीय जनता दल, शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी और वाम दलों का समर्थन प्राप्त मिला था।
इसके अलावा झारखंड मुक्ति मोर्चा, तेलंगाना राष्ट्र समिति, आम आदमी पार्टी और शिवसेना के उद्धव ठाकरे गुट के नौ सांसद भी अल्वा का समर्थन थे।