Jaipur: सीएम गहलोत की बड़ी घोषणा, प्रदेश में ग्रामीण व जिला सड़कों को बनाया जायेगा स्टेट हाइवे

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री ने श्री अशोक गहलोत ने आज एक बड़ी घोषणा की है। घोषणा के अनुसार राजस्थान के 20 जिलों में 1,656 किलोमीटर की ग्रामीण और जिला सड़कों को राज्य राजमार्गों के रूप में अपग्रेड किया जाएगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज इस संबंध में एक प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। बता दें कि प्रेदश के मुखिया अशोक गहलोत ने राज्य के बजट 2021-22 में ग्रामीण और जिला सड़कों को राज्य भर के दूरदराज के क्षेत्रों को जोड़ने वाले राजमार्गों में अपग्रेड करने की घोषणा की थी।
उपरोक्त प्रस्ताव से संबंधित जिलों से आधिकारिक रूप से मंजूरी मिलने के बाद कुल 1,712 किलोमीटर से अधिक लंबी सड़कों को स्टेट हाइवे में अपग्रेड किया जायेगा। लगभग 56 किमी लंबाई के ओवरलैप के कारण, सड़कों को राज्य राजमार्ग घोषित करने के लिए आवश्यक वास्तविक लंबाई लगभग 1,656 किमी है।

इन सडकों को बनायेंगे स्टेट हाइवे
स्वीकृत प्रस्ताव के अनुसार बाड़मेर जिले कि दो सडके जिनकी कुल लम्बाई 181 किमी है, को स्टेट हाइवे के रूप में अपग्रेड किया जायेगा। वहीं, सवाई माधोपुर और करौली से गुजरने वाली 199 किमी की दो सड़कें और टोंक से सवाई माधोपुर होते हुए करौली जिले तक 158 किमी लंबी सड़क को स्टेट हाईवे घोषित किया जाएगा. .
इनके अलावा, नागौर से अजमेर तक जयपुर जिले के माध्यम से 172 किलोमीटर लंबी सड़क को स्टेट हाइवे बनाया जायेगा। पूर्वी राजस्थान के धौलपुर और करौली से गुजरने वाली 137 किलोमीटर लंबी सड़क को भी राज्य राजमार्ग घोषित किया जाएगा।