जयपुर। प्रदेश की राजधानी जयपुर में एक बार फिर से रेप का मामला सामने आया है। जयपुर में युवक विधवा महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। आरोपी का नाम दीपक सोनी है जिसकी उम्र 27 साल है। आरोपी जयपुर के विद्याधर नगर में मेजर शैतान सिंह कॉलोनी में रहता है।
पुलिस के मुताबिक 23 साल की विधवा महिला जिसके पति का निधन हो चुका है अपने घर खर्चे चलाने के लिए घरों में जाकर काम करती थी। काम करने के दौरान महिला की मुलाकात दीपक से हुई जो नगीना जड़ाई का काम करता है। दीपक ने महिला को काम दिलाने की बात कही और उससे नजदीकियां बढ़ाने लगा। इसी दौरान दीपक ने उससे शादी करने के झांसा दिया और दुष्कर्म करने लगा। आरोपी ने पीडिता के कई आपत्तिजनक फोटो भी ले लिये। दोनों कुछ दिन साथ भी रहे थे। पीडिता ने बताया कि दीपक शराब पीकर उससे मारपीट करने लगा और जबरदस्ती करता था। इसी कारण विधवा महिला ने तंग आकर आरोपी दीपक के साथ रहने से मना कर दिया और अलग रहने लगी।
दीपक महिला को बदनाम करने और फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। परेशान महिला ने जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के महिला हैल्पलाइन नंबरों की मदद से पुलिस में शिकायत की। शिकायत मिलने पर डीसीपी ऋचा ने मामले को संज्ञान में लिया और आरोपी को अरेस्ट कर लीया। बता दें कि राज्य में कोई भी महिला इस तरह की पेरशानी का सामना करती है तो वे महिला हेल्पलाइन नंबर 100, 112, 1090 पर कॉल कर सकतीं हैं। इसके अलावा व्हाट्सएप हैल्पलाइन नंबर 8764868200 और 7300363636 पर जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के कंट्रोल रूम को सूचना दे सकती हैं।