जन कल्याण सेवा संगठन द्वारा सर्दी से बचाव के लिए फूट पाथ पर सो रहे ज़रूरत मंद लोगों को ओंड़ाए कंबल ।

जन कल्याण सेवा संगठन द्वारा सर्दी से बचाव के लिए फूट पाथ पर सो रहे ज़रूरत मंद लोगों को ओंड़ाए कंबल ।

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा 
कोटा राजस्थान

 कोटा 24 दिसंबर ,जन कल्याण सेवा संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयन्त अग्रवाल ने बताया कि जैसा की सर्दी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है इसीलिए जन कल्याण सेवा संगठन द्वारा अपने सामाजिक सरोकार के तहत किए जाने वाले कार्यों के तहत आज देर रात्रि में  किशोर सागर तालाब के किनारे सो रहे निर्धन जरूरतमंद लोगों व महिलाओं को सर्दी से बचाव के लिए कंबल उड़ाए गए ।

जन कल्याण सेवा संगठन द्वारा इस तरह के कार्य से सभी जरूरतमंद लोगों व महिलाओं ने कम्बल पाकर खुशी जाहिर की है और संगठन के सभी लोगों को दुआएं दी गई ।

इस अवसर पर संगठन के संयोजक मनोज शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयन्त अग्रवाल, प्रमुख महामंत्री विनय शर्मा, महामंत्री चेतन शर्मा बालिता, कोषाध्यक्ष रजनीश श्रृंगी, वरिष्ठ सदस्य पुष्पकान्त शर्मा, हरिओम शर्मा, शुभम शर्मा, तुलसी माता मन्दिर के व्यवस्थापक राम सेवक दास, प्रीति अग्रवाल, तिक्षा अग्रवाल आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे