जयपुर। यूपी विधानसभा चुनाव के अब महज 8 दिन बाकी हैं, चुनाव नजदीक आते ही नेताओं की जुबानी जंग बढ़ती जा रही है। कुछ दिनों पहले योगी द्वारा '10 मार्च को गर्मी निकाल देंगे' वाले बयान पर रालोद(RLD) पार्टी प्रमुख जयंत चौधरी (jayant chaudhary) ने पलटवार किया है।
जयंत चौधरी (jayant chaudhary) ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, "बाबा कह रहे हैं वे 10 मार्च को गर्मी निकाल देंगे, वे मई जून में भी शिमला बना देते हैं, मुझे तो लगता है अभी जो शीतलहर आयी उसमें उनको ही ठंड लग गई है। उनका माथा बड़ा है। चौधरी ने आगे कहा कि, ऐसा भर भर के वोट दो, सब लोग ईवीएम को इतना भरो, नल पर बटन दबाकर इतना वोट दो की बीजेपी की और इनके नेताओं की सारी चर्बी निकाल दो। जयंत चोधरी ने कहा कि हमारा तो खून ही गर्म है तो क्या करें। अब बाबा गोरखपुर जाये और अपना कंबल ओढ कर सो जाये।"
अखिलेश का भी पलटवार
योगी के इसी बयान को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने भी योगी पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि, " ऐसा लग रहा है कि बीजेपी ने ही योगी जी सारी गर्मी खत्म कर दी है। उन्होंने कहा कि खून में गर्मी है इसलिए जिंदगी चल रही है। अब खून ही ठंडा हो जायेगा तो जिंदगी खत्म हो जायेगी।"
योगी का बयान
दरअसल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि किराना और मुजफ्फरनगर में कुछ जगह गर्मी बढ़ गई है, वो 10 मार्च को निकल जायेगी। मैं तो मई जून में भी शिमला बना देता हूं।