जयंत चौधरी ने अमित शाह का ऑफर ठुकराया, कहा जिन किसानों के घर उजाड़े उन्हें न्यौता दें

जयपुर। 10 फरवरी से उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) शुरू होने वाले हैं। और इन चुनावों से पहले बीजेपी उत्तर प्रदेश में जातिगत समीकरणों को साधने में लगी है। कल बुधवार को इसी सिलसिले में गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने पश्चिमी यूपी के जाट नेताओं के साथ बैठक की। यह बैठक बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा (Parvesh Verma) के आवास पर आयोजित की गई।

इस बैठक के दौरान जाट नेताओं ने जाट आरक्षण वाले मामले को उठाया जिस अमित शाह ने कहा कि उन्हें जाट आरक्षण संबधित सभी मांगो की जानकार है और जल्द ही उन्हें पूरा किया जायेगा। बैठक के दौरान अमित शाह ने रालोद प्रमुख जयंत चौधरी  की प्रशंसा की ।
बैठक के दौरान अमित शाह ने राष्ट्रीय लोक दल के प्रमुख जयंत यादव को बीजेपी में शामिल होने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि जयंत भाई ने गलत घर को चुना है। हमारे दरवाजे उनके लिए खुले हैं, और कभी भी आ सकते हैं। बैठक में अमित शाह ने कहा कि जाट भाई भी किसानों के बारे में सोचते हैं और बीजेपी भी किसानों के बारे में सोचते हैं। जाट भी देश की रक्षा करते हैं और बीजेपी सरकार भी देश की रक्षा करने का काम रही है।
अमित शाह के इस प्रस्ताव को जयंत चौधरी ने ठुकरा दिया और कहा कि अगर आप प्रस्ताव देना चाहते हैं तो उन सात सौ से अधिक किसनों के परिवारों को दें जिनके आपकी सरकार ने घर उजाड़ा दिये हैं।
भाजपा का पलटवार
जब रालोद प्रमुख ने भाजपा का यह प्रस्ताव ठुकरा दिया तो बीजेपी ने उन पर पलटवार किया और कहा कि जयंत चौधरी  ने पूरे जाट समाज का ठेका नहीं ले रखा है।