इन शानदार फीचर्स के साथ JBL Flip 6 स्पीकर भारत में वॉटरप्रूफ, वायरलेस ब्लूटूथ स्पीकर भारत में लॉन्च

जयपुर। JBL ने भारत में अपना नया स्पीकर JBL Flip 6 लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने नये स्पीकर को वाटरप्रूफ, डस्टप्रूफ
और बड़ी बैटरी लाइफ के साथ पेश किया है। कंपनी का दावा है कि JBL Flip 6 ओरिजिनल प्रो साउंड देता है। और एक बार चार्ज करने पर यह 12 घंटे का बैटरी बैकअप देता है। आइये इसकी कीमत और विशेषताओं पर एक नजर डालते हैं।

कीमत
जेबीएल फ्लिप 6 की कीमत 14,999 रुपये है। आप इस नए लॉन्च किए गए स्पीकर को खरीदने के लिए in.jbl.com और amazon.com सहित प्रमुख रिटेल स्टोर पर जा सकते हैं। स्पीकर ओशन ब्लू, मिडनाइट ब्लैक और स्क्वाड रंगों में उपलब्ध हैं।

JBL Flip 6 की विशेषताएं
जेबीएल फ्लिप 6 में एक बेहतरीन बास दिया गया है। साथ ही यह डूअल इनएक्टिव रेडिएटर के साथ आता है। कनेक्टिविटी के लिए कंपनी ने ब्लूटूथ 5.1 दिया है।JBL Flip 6 में पुराने मॉडल की तुलना में एक नया ऑडियो कॉन्फ़िगरेशन है, जबकि एक ही ट्यूबलर डिज़ाइन को बनाए रखते हुए, इसमें दोहरी निष्क्रिय रेडिएटर, एक रेसट्रैक-आकार का वूफर और एक अलग ट्वीटर है। जेबीएल फ्लिप 6 स्पीकर IP67 रेटेड हैं जिसका मतलब है कि वे वाटरप्रूफ और डस्टप्रूफ हैं।

हरमन इंडिया के वाइस प्रसिडेंट विक्रम खेर ने कहा कि, “जेबीएल फ्लिप 6 एक बोल्ड नए लोगो डिजाइन की पेशकश करता है, जो अपने पूर्ववर्तियों की तुलना में अधिक शक्तिशाली है और नवीनतम जेबीएल साउंड टेक्नोलॉजी से लैस है। हम फ्लिप 6 पेश करने के लिए उत्साहित हैं।