नाहरसिंगी मंदिर में भव्य आरती के साथ हुआ जीणमाता मंगल पाठ

संवाददाता शिवकुमार शर्मा
कोटा |

नवरात्र महोत्सव 2021 के अवसर पर श्री नाहरसिंगी माता मंदिर धर्मपुरा में माता की भव्य आरती के साथ ही जीणमाता परिवार संस्थान कोटा द्वारा जीणमाता मंगल पाठ किया गया।
इससे पहले सुबह मंदिर में नाहरसिंगी माता जी का भव्य श्रृंगार व पूजन किया गया। पूजन में पूर्व विधायक श्री प्रहलाद गुंजल, मनीष शर्मा, संजीव जैन, दिलीप शुक्ला सहित कई परिवार उपस्थित रहे।
वही नाहरसिंगी माता मंदिर में नवरात्रा स्थापना से प्रारंभ हुआ सहस्त्र चंडी पाठ व अखंड रामायण पाठ श्री राम संस्कृत वेद विद्यालय व श्री कर्णेश्वर वेद विद्यालय के वेदपाठियो द्वारा जारी रहा। मंदिर ट्रस्ट द्वारा बताया गया कि नवरात्र महोत्सव 2021 मै आगामी 12 अक्टूबर मंगलवार को सुन्दर काण्ड पाठ, व 14 अक्टूबर को खाटू श्याम जी का जागरण आदि कार्यक्रम भी होंगे।