संवाददाता विजयपाल सैनी
राजस्थान एवं ब्रज क्षेत्र के प्रमुख साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्थान श्री हिंदी पुस्तकालय समिति डीग में ब्रज भाषा एवं हिंदी की विभिन्न विधाओं में आमंत्रित प्रविष्टियों के मूल्यांकन के पश्चात संचालन समिति की समीक्षा एवं कार्यकारिणी समिति के अनुमोदन के उपरांत विविध पुरस्कारों की घोषणा की गई है।
दौसा के स्थापित साहित्यकार एवं पूर्व सह संपादक, ब्रजशतदल , राजस्थान ब्रजभाषा अकादमी डॉ अंजीव अंजुम को समिति ने पंडित तुलसीराम शर्मा ब्रजभाषा गद्य व्यंग पुरस्कार देने की घोषणा की है। इस पुरस्कार के स्वरूप डॉ अंजीव अंजुम को समिति द्वारा 27जुलाई 2022को नगद ₹5100 राशि, प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह एवं शॉल प्रदान की जाएगी।
ज्ञात रहे अंजीव अंजुम को पिछले वर्ष संस्कृति विभाग ,भारत सरकार का बाल साहित्य श्री सम्मान, दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी एवं हिंदुस्तानी अकादमी प्रयागराज का कवि कुंभन दास बृज भाषा सम्मान भी प्राप्त है। अंजुम की अब तक हिंदी, ब्रज एवं राजस्थानी भाषा में 186 पुस्तकें प्रकाशित हैं। इस उपलब्धि पर दौसा जिले के साहित्यकारों सहित देशभर के साहित्यकारों ने बधाई प्रेषित की।