जयपुर। झारखंड पुलिस ने राज्य के धवइया गांव के महुआटांड थाना क्षेत्र में आपसी प्रेम संबंध के मामले में एक व्यक्ति को भीड ने जिंदा आग के हवाले कर दिया। इस आरोप में 11 लोगों को गिरफ्तार किया है.
पुलिस अधीक्षक बोकारो ने कहा दरअसल महुआटांड थाना क्षेत्र के ढवैया गांव में प्रेम प्रसंग को लेकर ग्रामीणों ने एक व्यक्ति की हत्या कर दी। मृतक मुस्लिम समुदाय का रहने वाला था और दूसरे समुदाय की महिला से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बात को लेकर स्थानीय लोग इससे खुश नहीं थे तो उन्होंने हमला कर दिया। उन्होंने आगे कहा कि पीड़ित को चिकित्सा उपचार प्रदान किया गया था लेकिन बाद में उसने दम तोड़ दिया।
उन्होंने कहा, "पीड़ित का इलाज कराया गया, लेकिन उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।" उन्होंने कहा कि गांव में स्थिति फिलहाल शांतिपूर्ण है। आगे की जांच की जा रही है।
इससे पहले 9 सितंबर को, झारखंड पुलिस ने चितविश्रम गांव के दीपक सोनी के बारे में सूचित किया था, जिसे झारखंड के गढ़वा जिले में लड़ाई के बाद एक अन्य व्यक्ति कसमुद्दीन ने कथित तौर पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी।