जयपुर। राजस्थान के झुंझुनू जिले में मंगलवार को भीषण औद दर्दनाक सडक दुर्घटना में एक ही परिवार के 10 लोगों की मौत हो गई, वहीं 8 लोगों के घायल होने की खबर है। सड़क किनारे खड़ी एक ट्रैक्टर ट्रॉली से जीप टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी की जीप चकनाचूर हो गई।
पुलिस की जानकारी के मुताबिक दुर्घटना दोपहर में झुंझुनू-गुढ़ा गोदजी राजमार्ग पर हुई। झुंझुनू के पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्रदीप मोहन शर्मा ने कहा, "एक जीप में सवार एक परिवार के दस सदस्यों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए, जब वाहन खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गया।" पुलिस ने कहा कि पीड़ित एक मंदिर में पूजा-अर्चना कर लौट रहे थे।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जताया खेद
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस दुर्घटना पर खेद जताया है। मुख्यमंत्री ने ट्विट करते हुए लिखा, "शोकग्रस्त परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। भगवान उन्हें इस नुकसान को सहन करने की शक्ति दें और मृतकों की आत्मा को शांति प्रदान करें। दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।"