जयपुर। रिलायंस जियो ने खुलासा किया है कि उसका आगामी स्मार्टफोन JioPhone Next भारत में दिवाली पर लॉन्च किया जाएगा। JioPhone नेक्स्ट की घोषणा जून में रिलायंस की 44वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) के दौरान की गई थी। स्मार्टफोन को Google Play कंसोल लिस्टिंग पर देखा गया है, जिससे कुछ प्रमुख विशेषताओं का पता चला है।
JioPhone Next के फीचर्स
Google Play लिस्टिंग के मुताबिक, स्मार्टफोन में 720×1440 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाला एचडी डिस्प्ले होगा। लिस्टिंग से पता चलता है कि 2GB रैम वैरिएंट 16GB स्टोरेज के साथ आएगा, जबकि 3GB रैम मॉडल में 32GB स्टोरेज शामिल होगी। JioPhone Next बनाने के लिए कंपनी ने Google और Qualcomm के साथ पार्टनरशिप की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 215 SoC प्रोसेसर दिया जायेगा जिसमें Cortex-A53 कोर के साथ Adreno 306 GPU होगा। यह आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 11 (गो एडिशन) पर चलेगा।
जहां तक बैटरी का सवाल है, कंपनी ने कुछ भी नहीं बताया, लेकिन पिछली रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि फोन में 2,500mAh की बैटरी होगी। स्मार्टफोन Jio और Google ऐप प्रीलोडेड, वॉयस असिस्टेंट, रीड अलाउड, ट्रांसलेट और ऑटोमैटिक सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ आएगा।
संभावित कीमत
लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, जियोफोन नेक्स्ट की कीमत 5,000 रुपये से 7,000 रुपये के बीच रहने वाली है। यह आगामी फोन कई रंग विकल्पों में उपलब्ध होगा। कुछ रिपोर्टों से पता चलता है कि JioPhone Next 4G VoLTE सपोर्ट, डुअल-सिम सपोर्ट, DuoGo और Google Camera Go प्री-इंस्टॉल के साथ आएगा।