Jodhpur:झोपड़ पट्‌टी में घुस तेज रफ्तार वाली ऑडी, एक की मौत 10 घायल

जयपुर। जोधपुर में एम्स अस्पताल के सामने एक बडा हादसा हो गया। एक तेज स्पीड से आ रही ऑडी कार अनियंत्रित हो गई और रोड किनारे झोपड पट्टी में जा घुसी। इस हादसे में एक जने की मौत हो गई और 10 लोगों के घायल होने की खबर है। यह हादसा तब हुआ है जब प्रदशे के मुख्यमंत्री अशेाक गहलोत जोधपुर का दौरे करने वाले थे।
लोगों ने आंखों देखी बताते हुए कहा कि ऑडी की रफ्तार बहुत तेज थी और ड्राइवर संभाल से गाडी का नियंत्रण बिगड़ गया जिसके कारण यह बड़ा हादसा हो गया। पहले गाड़ी ने सड़क पर पहले एक बाइक सवार को टक्कर मारी और और फिर एक स्कूटी सवार को टक्कर मारी । इसके बाद ऑडी सड़क किनारे झुग्गी झोपड़ी में घुस गई। यहां लोगों को घायल कर दिया।

इस घटना के बासनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ड्राइवर को मौके से हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ जारी है। कार को पुलिस ने जब्त कर लिया और एसीपी नूर मोहम्मद ने बताया कि जांच चल रही है। फिलहाल घायलों का एम्स अस्पताल में इलाज करवाया जा रहा है।
गाडी के नंबर से पता चला है कि यह गाडी जयपुर की है। हादसे के बाद लोगों में अफरा तफरी मच गई। मौक पर पुलिस ने पहुंच कर स्थिति को संभाला।