थाना सदर बारां व खनन-राजस्व विभाग की अवैध खनन के विरुद्ध संयुक्त कार्यवाही, अवैध बजरी के दो स्टॉक जब्त
बारां 14 जनवरी। माननीय मुख्यमंत्री व डीजीपी पुलिस राजस्थान के द्वारा चलाये जा रहे 100 दिवसीय कार्ययोजना के अन्तर्गत जिला पुलिस अधीक्षक बारां राजकुमार चौधरी के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनन की रोकथाम के लिये चलाये जा रहे अभियान के तहत घनश्याम शर्मा अति0 पुलिस अधीक्षक बारां के सुपरविजन में राजेन्द्र कुमार मीना पुलिस उपाधीक्षक वृत्त बारां के दिशा निर्देशों में छुट्टनलाल मीना पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी थाना सदर के नेतृत्व में तथा माईनिंग विभाग से अधिकारी प्रवीण कुमार व राजस्व विभाग से लोकेन्द्र सिंह सोलंकी नायब तहसीलदार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।
गठित टीम द्वारा 14.01.2024 को कार्यवाही करते हुये ग्राम घींसरी में अवैध बजरी के अलग-अलग स्थान पर करीबन 200 टन व 350 टन के दो स्टॉक जब्त किये एवं माईनिंग विभाग द्वारा विधिसम्मत कार्यवाही की जा रही है। यह स्टॉक ग्राम घींसरी में राजस्व रिकॉर्ड अनुसार खातेदार नरेश पुत्र पुष्पदयाल सहरिया, मोनिका पत्नी गब्बर सिंह, सुल्तान पुत्र रामनाथ, गजरी बाई पत्नि रामनाथ, रामसिंह व मेघराज पुत्रगण दोज्या, कृष्णा पुत्र माधो सहरिया के खाते दर्ज है। मौके पर कुछ मजदूरो की टापरियां बनी मिली, जिन्होंने बताया कि महावीर मीणा निवासी जालेडा की देखरेख में यह अवैध खनन का कार्य किया जा रहा था। कार्यवाही की भनक लगते ही ट्रेक्टर-ट्रोली व चालक मौके से भाग गए। मौके पर कोई ट्रेक्टर-ट्रोली व जेसीबी नहीं मिली।
टीम -
1. छुट्टनलाल मीना थानाधिकारी थाना सदर बारां जिला बारां
2. बाबूलाल हैडकानि0 559 थाना सदर बारां जिला बारां
3. भीमराज कानि0 38 थाना सदर बारां जिला बारां
4. हरिराम कानि0 1074 थाना सदर बारां जिला बारां
5. रामशरण कानि0 452 थाना सदर बारां जिला बारां
6. प्रवीण कुमार मय टीम खनन विभाग बारां
7. लोकेन्द्र सिंह सोलंकी नायब तहसीलदार राजस्व विभाग
8. जितेन्द्र कुमार यादव भू अभिलेख निरीक्षक राजस्व विभाग
9. अजय कुमार पटवारी राजस्व विभाग