अवैध खनन के खिलाफ संयुक्त जांच दल ने की कार्रवाई, 1 ट्रेक्टर ट्रॉली किए जब्त

बारां, 17 जनवरी। जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर के निर्देशन में अवैध खनन के खिलाफ संयुक्त जांच दल ने कार्रवाई करते हुए अवैध बजरी को जब्त किया। जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से जिले में अवैध खनन, निर्गमन, भण्डारण के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने के लिए राजस्व, पुलिस, खान, वन व परिवहन विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा बुधवार को अवैध खनन के संवेदनशील क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी गई। जिले में अलग-अलग स्थानों क्रमशः देवरी, कस्बा थाना इत्यादि पर हुई कार्रवाई के दौरान 1 ट्रेक्टर ट्रॉली खनिज बजरी, मैसनरी स्टोन, साधारण मिट्टी के अवैध खनन, निर्गमन, भण्डारण में लिप्त पाए जाने पर जब्त किया गया।