विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर ए पी एस नशा मुक्ति केन्द्र में भविष्य में नशा नही करने की रोगियों को दिलाई शपथ :-न्यायिक मजिस्ट्रेट बॉयला

https://youtu.be/S103DwuO1ns

विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर ए पी एस नशा मुक्ति केन्द्र में भविष्य में नशा नही करने की रोगियों को दिलाई शपथ :-न्यायिक मजिस्ट्रेट बॉयला

हिण्डोली आम्रपाली प्रशिक्षण संस्थान देवली टोंक द्वारा संचालित ए पी एस नशा मुक्ति केन्द्र में विश्व तम्बाकू दिवस निषेध पर शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बून्दी सचिव सुनील कुमार यादव , तालुका विधिक सेवा समिति अध्य्क्ष सीमा शर्मा हिण्डोली ,न्यायिक मजिस्ट्रेट हिण्डोली कमला बॉयला ने नशे के रोगियों से जानकारी ली और नशे के रोगियों ने बताया कि नशा हमारा शौक बन गया क्योंकि दोस्तों के साथ यह लत लग गई थी जिससे हमारा पूरा परिवार परेशान हो गया और हमे नशा छोड़ने के लिए नशा मुक्ति में भर्ती करवा गए अब हम किसी भी प्रकार का नशा नही करेंगे इसके बाद विश्व तम्बाकू दिवस पर नशे के रोगियों को शपथ दिलाई गई कार्यक्रम में जिला विधिक प्राधिकरण सचिव श्री यादव ने नशे के रोगियों को नशे से दूर रहने ओर परिवार के साथ खुशहाल जीवन जीये , तालुका समिति अध्य्क्ष सीमा शर्मा ने नशे के रोगियों से नशा मुक्ति में दी जा रही सुविधाओं की जानकारी की ओर भविष्य में नशा नही करे बताया वही प्रोजेक्ट डायरेक्टर राहुल कुमार सुवालका ने सभी अतिथियों को नशा मुक्ति की जानकारी दी और बताया कि नशा मुक्ति में राजस्थान से बाहर के भी नशे के रोगी इलाज ले रहे है और ठीक होकर घर जा रहे है आज भविष्य में नशा नही करने की शपथ दिलाई गई है समापन में काउन्सलर राजेश कलवार ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया कार्यक्रम का संचालन धर्मेन्द्र सुवालका ने किया कार्यक्रम के दौरान डॉक्टर मनीष शर्मा , चन्द्रवीर सिंह , योगेश जैन ,जितेंद्र प्रजापत , हरिप्रसाद रेगर सहित संस्था के कार्मिक उपस्थित रहे ।