धर्मेन्द्र सुवालका
हिण्डोली बून्दी |
कस्बे आम्रपाली प्रशिक्षण संस्थान देवली टोंक द्वारा संचालित एपीएस नशा मुक्ति केंद्र हिंडोली में शुक्रवार को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं भारत सरकार के न्याय विभाग के द्वारा संपूर्ण भारतवर्ष में विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसके अंदर पैनल एडवोकेट की सहायता से कानूनी सेवा विधिक सहायता शिविर का आयोजन एवं नशे के रोगियों को कानूनी सलाह दी गई कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए वास्तविक एवं आभासी दोनों माध्यम से ग्रामीण स्तर तक विधिक सहायता कार्यक्रम के बारे में जागरूक किया गया कार्यक्रम में हिण्डोली न्यायिक मजिस्ट्रेट कमला बॉयला ने नशे के रोगियों से बात की ओर नशे की लत छोड़ कर समाज और परिवार से जुड़ने के लिए कहा गया वही बॉयला ने नशे के रोगियों को भविष्य में नशा नही करने की शपथ दिलाई गई अधिवक्ता रेखा माहेश्वरी ने महिला कानून एवं अधिकार के बारे में जानकारी दी वही एडवोकेट अनिल गुर्जर ने पारिवारिक मामलों के बारे में कानूनी जानकारी दी और एडवोकेट रामेश्वर रेगर ने विधिक सेवा प्राधिकरण के बारे में बताया कार्यक्रम के अंत मे धर्मेन्द्र सुवालका ने विधिक सेवा की जानकारी देने वाले पैनल का आभार व्यक्त किया ।
कार्यक्रम के दौरान न्यायिक मजिस्ट्रेट कमला बॉयला , सचिव योगेश जैन ,पैनल अधिवक्ता रेखा माहेश्वरी, अनिल गुर्जर, रामेश्वर रेगर, एपीएस नशा मुक्ति केंद्र प्रोजेक्ट डायरेक्टर राहुल कुमार सुवालका ,काउंसलर राजेश कुमार कलवार, नर्सिंग स्टाफ राजकुमार चंदेल ,वार्ड बॉय हरिप्रसाद सहित सभी कर्मचारी उपस्थित रहे ।