जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ होंगे देश के अगले मुख्य न्यायाधीश, 9 नवंबर को संभालेंगे कार्यभार

जयपुर। देश के मौजूदा सीजेआई उदय उमेश ललित 65 वर्ष की आयु पूरी कर लेने पर सेवानिवृत्त होने वाले हैं। आगामी 8 नवंबर को उदय उमेश ललित रिटायर हो जायेंगे। उसके एक दिन बाद 9 नवंबर को उनकी जगह न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ प्रधान न्यायाधीश के तौर पर शपथ लेंगे। जस्टिस डी.वाई. चंद्रचूड़ देश के 50वें मुख्य न्यायधीश के रूप में शपथ लेंगे। चंद्रचूड़ सोमवार को देश के 50वें प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) नियुक्त किये गये हैं। केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रीजीजू ने जानकारी देते हुए बताया कि चीफ जस्टिस के तौर पर जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ का कार्यकाल 2 साल का रहेगा और 10 नवंबर 2024 तक देश के मुख्य न्यायधीश के रूप में कार्य करेंगे।

Extending my best wishes to Justice DY Chandrachud for the formal oath taking ceremony on 9th Nov. https://t.co/awrT3UMrFy pic.twitter.com/Nbd1OpEnnq

— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) October 17, 2022

बता दें कि वर्तमान मुख्य न्यायधीश उदय उमेश ललित मात्र 74 दिनों के कार्यकाल के बाद सेवा निवृत हो रहे हैं। न्यायमूर्ति ललित कार्यकाल संक्षिप्त ही रहा है। वहीं, जबकि सीजेआई के पद पर न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ का कार्यकाल दो वर्षों का होगा। रीजीजू ने ट्वीट करते हुए जानकारी देते हुए कहा कि ‘‘संविधान के द्वारा प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए माननीय राष्ट्रपति ने उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश डॉ. न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ को देश का प्रधान न्यायाधीश नियुक्त किया है। यह नियुक्ति नौ नवंबर 2022 से प्रभावी होगी.''न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ 10 नवंबर 2024 को सेवानिवृत्त होंगे.