ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सदन में पूर्व बॉस Rahul Gandhi की आलोचना, बोले आपकी विचारधारा

जयपुर। कभी कांग्रेस और राहुल गांधी के सबसे करीबी रहे वर्तमान   केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज विपक्ष पर निशाना साधते हुए इंडिया ब्लॉक का मजाक उड़ाया और अपने पूर्व बॉस राहुल गांधी की भी जमकर आलोचना की। सिंधिया ने  कहा कि अविश्वास प्रस्ताव लाने वालों को इस पर भरोसा नहीं है।
उन्होंने कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जुबानी हमलों का भी जवाब दिया. ''कल राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री के लिए मणिपुर भारत का हिस्सा नहीं है। गांधी के इसी बयान पर सिंधिया ने कहा कि इस प्रधानमंत्री ने पूर्वोत्तर को दुनिया से जोड़ा है, उनका पूर्वोत्तर से गहरा रिश्ता है. भारत को बांटकर देखने की विचारधारा आपकी है, हमारी नहीं।  

​सिंधिया ने कहा कि  "मैंने संसद में 20 साल बिताए हैं, लेकिन मैंने कभी ऐसा कुछ नहीं देखा कि देश के सर्वोच्च पद पर बैठा व्यक्ति, प्रधानमंत्री जो 140 करोड़ भारतीयों के दिलों में बसता है, विपक्ष उसके लिए जिन शब्दों का इस्तेमाल करता है उसके लिए राहुल गांधी को संसद के सामने नहीं तो देश की जनता के सामने माफी मांगनी होगी।

"यह अविश्वास प्रस्ताव मणिपुर के बारे में नहीं है, यह एक बहाना है जिसके तहत वे अपनी राजनीतिक रोटियां सेंक रहे हैं। प्रधानमंत्री ने संसद के बाहर मणिपुर की स्थिति पर एक संवेदनशील बयान दिया, लेकिन वे इस बात पर अड़े हैं कि उन्हें संसद के अंदर बोलना होगा  उन्होंने कहा, गृह मंत्री अमित शाह कहते रहे कि वह चर्चा के लिए तैयार हैं, लेकिन विपक्ष ने 17 दिनों तक संसद की कार्यवाही बाधित की।