कानोता, राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह समिति कानोता के तत्वधान में रविवार को ग्राम पंचायत कानोता में श्री राम मंदिर पूजित अक्षत कलश वितरण समारोह एवं कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री राम मंदिर थाने के पास कानोता से अक्षत कलश व ध्वज का ठिकाना ठाकुर मानसिंह कानोता के द्वारा वैदिक मंत्रोचार के साथ पूजन कराया गया और श्री राम दरबार की झांकी सजाई गई और इसके बाद गाजे बाजे के साथ अक्षत कलश यात्रा कस्बे के मुख्य बाजार से निकाली गई | डीजे पर श्री राम के भजनों की धुनो पर नगर परिक्रमा शुरू हुई महिलाएं जल से भरे कलश सर पर लेकर कलश यात्रा में के साथ यात्रा का समापन किया गया । यह जानकारी सीए विनोद शर्मा कानोता ने दी है।