दहेज उत्पीड़न के मामले में आरोपी पति को कामां पुलिस ने किया गिरफ्तार

कामां पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के मामले में आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया । औंधन निवासी श्रीमती माफिया पत्नी सालिम पुत्री मुजाहिद उर्फ मुफफी ने खेड़ली नानू निवासी अपने ससुरालीजनों के विरुद्ध दहेज के लिए प्रताड़ित करने का एक मामला थाना कामां पर विगत 6 अक्टूबर को पंजीवद्द कराया था । पुलिस उपनिरीक्षक अंतुलाल द्वारा उक्त मामले के नामजद आरोपी पति सालिम पुत्र हाकम मेव उम्र 27 साल निवासी खेड़ली नानू थाना जुरेहरा जिला डीग को गिरफ्तार किया गया है ।