जयपुर। कोविड के बाद से मानों हिन्दी फिल्म सिनेमा पर ग्रहण सा लगा गया है। बडे बडे बॉलिवुड सुपरस्टारों की मूवीज लगातार फ्लॉप होती जा रही हैं। वहीं दूसरी तरफ 2022 में रिलीज से कन्नड़ फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस शानदार प्रदर्शन किया है। हाल ही रिलीज हुई कन्नड फिल्म कंटारा ने बॉक्स आफिस पर शानदार शुरूआत की है। इस फिल्म में लीड रोल में ऋषभ शेट्टी नजर आए हैं। जबकि इसकी कहानी भी उन्होंने ही लिखी है। कंटारा एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। जो कंबाला और भूत की पारंपरिक संस्कृति को दर्शाती है। फिल्म एक रहस्यमय जंगल के इर्द-गिर्द घूमती है।
इस फिल्म ने अब तक 100 करोड से ज्यादा की कमाई कर ली है। इससे पहले इसी साल 2022 में कन्नड़ फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर कई बड़े रिकॉर्ड कायम किए हैं। जिसमे यश की केजीएफ चैप्टर 2, जेम्स, विक्रांत रोना जैसी बड़ी फिल्में शामिल हैं। जिन्होंने रिलीज के बाद अच्छी खासी कमाई करते हुए कई फिल्मों के रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया। और अब इसी लिस्ट में फिल्म कंटारा का नाम भी शामिल हो गया है।
फिल्म कंटारा कुछ दिनों पहले ही रिलीज की गई है। इस फिल्म को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। 30 सितंबर को रिलीज हुई फिल्म कंटारा ने कुछ ही दिनों में 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म की सफलता को देखकर फिल्म मेकर्स ने इस हिंदी में भी डब कर दिया है। और हिन्दी दर्शक भी इस फिल्म को खूब पसंद कर रहे हैं।
बता दें कि, कंटारा फिल्म डॉक्टर जी, विक्रम वेधा, पोन्नियन सेल्वन पार्ट वन और कोड नाम तिरंगा जैसी फिल्मों को जबरदस्त टक्कर दे रही है। ऑफिस कलेक्शन की ट्रेंड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि, फिल्म कंटारा ने हिंदी बेल्ट में शुक्रवार को 1.27 करोड़ का बिजनेस किया है। इसके अलावा फिल्म की कमाई में दूसरे दिन ही 100% से ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिली। दूसरे दिन कंटारा ने 2.35 करोड़ रुपए का बिजनेस किया और इसके साथ फिल्म ने दो दिन में लगभग हिंदी बेल्ट में लगभग 3.62 करोड रुपए का कारोबार किया है।