कन्नड़ स्टार पुनीत राजकुमार को आया हार्ट अटैक, आईसीयू में भर्ती

जयपुर। कन्नड सुपरस्टार पुनीत राजकुमार जो कि 46 वर्ष के हैं, को दिल का दौरा पड़ने के बाद आज बेंगलुरु के विक्रम अस्पताल में आईसीयू में भर्ती करवाया गया। अस्पताल के एक डॉक्टर ने कहा कि अभिनेता की हालत गंभीर है, लेकिन डाक्टर्स उनके इलाज की पूरी कोशिश कर रहे हैं।
सूत्रों के मुताबिक अस्पताल के एक बयान में कहा गया है कि पुनीत राजकुमार को लगभग सुबह 11:30 बजे सीने में दर्द हुआ। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया और उन्हें अमरजेंसी में आईसीयू में भर्ती करवाया गया। विक्रम अस्पताल के आपातकालीन विभाग में लाया गया था और इस समय वे कोई भी प्रतिक्रियात्मक नहीं कर रहे थे।
समाचार एजेंसी एएनआई ने ट्वीट करके बताया कि "अभिनेता पुनीत राजकुमार को सुबह 11.30 बजे सीने में दर्द के बाद भर्ती कराया गया था। उनका इलाज करने की पूरी कोशिश की जा रही है। उनकी हालत गंभीर है। अभी कुछ नहीं कह सकता। अस्पताल लाए जाने पर उनकी हालत खराब थी, और उनका इलाज आईसीयू में चल रहा है।

बता दें कि 46 वर्षीय पुनीत राजकुमार दिग्गज अभिनेता राजकुमार के बेटे हैं। वह प्रशंसकों के लिए "अप्पू" के रूप में जाने जाते हैं। पुनीत ने बतौर चाइल्ड स्टार शुरुआत की; मुख्य अभिनेता के रूप में उनकी फिल्म क्रेडिट में मौर्य, अरासु, राम और अंजनी पुत्र शामिल हैं। वह एक गायक भी हैं और उनके नृत्य कौशल के लिए उनकी प्रशंसा की जाती है। पुनीत ने 2012 में गेम शो हू वॉन्ट्स टू बी अ मिलियनेयर में भी दिखाई दिये थे।