कानपुर हत्याकांड: सीएम योगी आदित्यनाथ ने पुलिस अधिकारियों को बर्खास्त करने का दिया आदेश

जययुर। कुछ दिनों पहले यूपी के कानपुर में व्यवसायी की कुछ पुलिसकर्मियों द्वारा पीट पीट कर हत्या कर दी गई। मृतक की पत्नि ने 6 पुलिसकर्मीयों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करवाया। मामले की गर्माहट को बढता देख योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गंभीर अपराधों में शामिल पुलिस अधिकारियों और अन्य कर्मियों को सेवा से बर्खास्त करने का आदेश दिया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, कानपुर की घटना के बाद, सीएम ने इस गंभीर घटना में शामिल पुलिसकर्मीयों को सेवा से बर्खास्तगी का आदेश दिया है। सीएमओ द्वारा जारी किये गये आदेश में आगे कहा गया है कि आगे इन दोषियों को किसी भी पद पर प्रतिनियुक्त नहीं किया जाएगा।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि “पुलिस विभाग में ऐसे लोगों के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए। योगी ने आदेश दिये हैं कि सबूत के साथ दोषियों की पहचान की जाये उनकी लिस्ट बनाई जाये सभी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

ये थी पूरी घटना
दरअसल उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के एक होटल के कमरे में पुलिस द्वारा की गई छापेमारी के दौरान कानपुर के व्यवसायी मनीष गुप्ता को पुलिस कर्मीयों ने बेहरमी से पीटा घायल मनीष को अस्पताल में भर्ती करवाया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई । पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार, व्यवसायी मनीष गुप्ता के चेहरे, सिर और शरीर के कई अन्य हिस्सों पर चोटें आई। गोरखपुर के एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मारे गए दिवंगत व्यापारी के परिवार ने आरोप लगाया है कि छापेमारी के दौरान पुलिस ने पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी.