Kapil sharma को लगा बड़ा झटका , कृष्णा, सुदेश और भारती के बाद इस कलाकार ने छोड़ा शो

जयपुर। द कपिल शर्मा शो का नया सीजन 10 सितंबर से शुरू होने जा रहा है। शो के शुरू होने से पहले कई दिग्गज कलाकार इस शो से दूरी बना चुके हैं जिसमें लोकप्रिय हास्य कलाकार कृष्णा अभिषेक, सुदेश लेहरी और भारती सिंह का नाम शामिल है। यह तीनों कॉमेडियन पहले ही शो से बाहर हो चुके हैं। अब कपिल शर्मा के लिए एक और शॉकिंग न्यूज़ है। दरअसल कपिल शर्मा के दोस्त और द कपिल शर्मा शो में चंदू चाय वाले का किरदार निभाने वाले चंदन प्रभाकर ने भी इस शो को छोड़ने का फैसला कर लिया है। चंदन प्रभाकर ने आधिकारिक रूप से घोषणा की की द कपिल शर्मा शो के नए सीजन का हिस्सा नहीं होंगे। एक-एक करके कलाकारों का इस तरह छोड़ कर जाना कपिल शर्मा शो के लिए एक मुसीबत बन गया है।
सूत्रों के मुताबिक चंदन प्रभाकर द कपिल शर्मा शो में चाय वाले का किरदार निभा कर बोर हो गए हैं। ऐसे में वे अपने आप को ब्रेक देना चाहते हैं। हालांकि, आगामी सीजन के शुरुआती शूट में चंदन प्रभाकर शामिल रहे हैं। वह शो के प्रोमो में भी नजर आए थे। रिपोर्ट के मुताबिक आगामी शो में चंदन प्रभाकर के रोल को अपग्रेड किया गया है इस शो में चंदन को उनकी बीवी और बच्चे के साथ दिखाया जाना था।
गौरतलब है कि इससे पहले भारती सिंह नेवी द कपिल शर्मा शो से दूरी बना ली। उन्होंने कहा था कि वह अपने बच्चे की वजह से ब्रेक लेना चाहती हैं। इसके अलावा कॉमेडी नाइट्स की स्टार जोड़ी रही कृष्णा सुदेश ने भी इस शो से दूरी बना ली है। फिलहाल कपिल शर्मा की टीम में पुराने कलाकारों में केवल किकू शारदा और सुमोना चक्रवर्ती ही बचे हुए हैं। इसके अलावा आगामी सीजन में सभी कलाकार नए नजर आने वाले हैं।