करीना कपूर की अपील: प्लीज लाल सिंह चड्ढा जरूर देखें बायकाॅट नहीं करे

जयपुर। सोशल मीडिया पर बाॅयकाॅट अभियान के बीच आमिर खान और करीना कपूर खान अभिनीत फिल्म लाल सिंह चड्ढा 11 अगस्त को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई थी। फिल्म की शुरूआत ठीक ठाक रही रही लेकिन दूसरे और तीसरे दिन फिल्म धडाम से गिर गई। अब करीना कपूर खान ने इस फिल्म को लेकर फैन्स से अपील की है।

करीना कहा कि प्लीज फिल्म का बाॅयकाॅट नहीं करें। इस फिल्म को जरूर देखने जायें। फिल्म में ढाई साल की मेहनत है। पिछले दिनों सोशल मीडिया पर लगातार फिल्म को बायकाॅट करने की मांग की जा रही है। जिसकी वजह से फिल्म की कमाई में असर देखने को मिला है।

वहीं करीना से एक इंटरव्यू के दौरान अपनी पुरानी फिल्म कभी खुशी कभी गम के ’पू को मुडकर नहीं देखा’ वाले डायलाॅग से संबधित सवाल पूछा तो करीना कपूर खान ने कहा कि, हे भगवान जैसा कि मुझे लगता है कि अब यह किरदार इस पीढ़ी के लिए पहले से कहीं ज्यादा मेल खाता है। करीना ने कहा कि ये ऐसी लड़की है, जो नई दिल्ली के चांदनी चौक से निकलकर अपनी बहन काजोल और जीजा शाहरुख खान के साथ लंदन चली जाती है।

जिसकी गजब की फैन फॉलोइंग होती है। अभिनेत्री ने कहा कि ये आज की पीढी से ज्यादा मेल खाती है। अगर हम बात करें करीना के काम की तो फिल्म लाल सिंह चड्ढा के बाद अब जल्द ही वो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करने जा रही हैं।