कर्नाटक के मंत्री केएस ईश्वरप्पा पर भ्रष्टाचार के आरोप, ठेकेदार ने की आत्महत्या, कल देंगे इस्तीफा

जयपुर। कनार्टक में एक ठेकदार की आत्महत्या कर ली। ठेकेदार ने अंतिम फोन कॉल में कर्नाटक के मंत्री केएस ईश्वरप्पा को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है। भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे ईश्वरप्पा इस ठेकेदार की आत्महत्या के बाद गहरे विवाद में फंस गये हैं। इस बीच मंत्री ने इस्तीफा देने की घोषणा कर दी है। 

मंत्री केएस ईश्वरप्पा ने संवाददाताओं से कहा, "कल मैं मुख्यमंत्री को इस्तीफा सौंप रहा हूं। सहयोग के लिए मैं आप सभी का धन्यवाद करता हूं।" उन्होंने कहा, "मैंने इस्तीफा देने का फैसला किया क्योंकि मैं उन लोगों को असहज स्थिति में नहीं डालना चाहता, जिन्होंने मुझे इस पद तक पहुंचाने में मदद की।

ठेकेदार ने लगाये भ्रष्टाचार के आरोप

ठेकेदार संतोष पाटिल ने व्हाट्सएप संदेशों में अपने दोस्तों और राजनीतिक नेताओं को भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। संतोष ने कथित तौर पर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को भी चिह्नित किया था। आरोप लगाया कि ईश्वरप्पा ने ग्रामीण विकास विभाग के लिए उनके द्वारा किए गए काम के लिए ₹ 4 करोड़ के बिल को मंजूरी देने के लिए 40 प्रतिशत कमीशन देने की मांग की थी।

कांग्रेस ने की गिरफ्तारी की मांग
विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने न केवल श्री ईश्वरप्पा के इस्तीफे की मांग की है, बल्कि भ्रष्टाचार के मामले में उनकी गिरफ्तारी की भी मांग की है। पार्टी ने यह भी कहा है कि ऐसे सभी भ्रष्टाचार के आरोपों की गहन जांच की जरूरत है। सूत्रों के मुताबिक भाजपा आलाकमान ने राज्य को स्पष्ट निर्देश दिया था कि पार्टी की भ्रष्टाचार विरोधी छवि को बचाने के लिए ईश्वरप्पा को पद छोड़ देना चाहिए।