कश्मीर: पुलवामा में बडा हादसा, बस पलटने से 4 की मौत, 28 घायल

जम्मू-कश्मीर। घटना जम्मु कश्मीर के पुलवामा की है जहां  शनिवार को बस के पलट जाने से उसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई और 28 अन्य घायल हो गए। उन्होंने कहा कि यह घटना दक्षिण कश्मीर जिले के बारसू इलाके में श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई। हादसे में चार यात्रियों की मौत हो गई, जो सभी बिहार के रहने वाले थे। अधिकारियों ने कहा कि 28 यात्री घायल हो गए और उनमें से 23 को इलाज के लिए यहां के विभिन्न अस्पतालों में ले जाया गया। हादसे की अन्य कोई जानकारी फिलहाल सामने नहीं आयी है।