कैटरीना ने मालदीव में विक्की कौशल और उनके दोस्तों के साथ मनाया जन्मदिन, शेयर की तस्वीरों

जयपुर। बॉलिवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ शनिवार 16 जुलाई को अपना 39वां जन्मदिन मनाया। कैफ ने अपना जन्मदिन मालदीव में अपने पति विक्की कौशल और अन्य दोस्तों के साथ मनाया। कैट ने अपने जन्मदिन सेलिब्रेश की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। तस्वीरों में विक्की और कैटरीना के अलावा कैटरीन की बहन इसाबेला कैफ, विक्की के भाई सनी कौशल, उनकी प्रेमिका शरवरी वाघ और अभिनेत्री इलियाना डी 'क्रूज, निर्देशक कबीर खान और उनकी पत्नी मिनी माथुर दिखाई दे हैं। कैट ने मालदीव के एक समुद्र तट पर क्लिक किये फोटो शेयर किये। आइये हम आपको यहां उनकी कुछ खास तस्वीरें शेयर करते हैं