चरणजीत चन्नी होंगे पंजाब के नये मुख्यमंत्री, विधायकों की सर्वसम्मति से हुआ फैसला

जयपुर। कांग्रेस आलाकमान ने पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में चरणजीत सिंह चन्नी की घोषणा कर दी है। चरणजीत चन्नी को सर्वसम्म​ति से विधायक दल का नेता चुना गया है। इस बात की जानकारी कांग्रसे के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने दी है। उन्होंने बताया कि
पर्यवेक्षकों की विधायकों साथ हुई बैठक हुई और सभी का विचार जाना इसके बाद चरणजीत के नाम पर महोर लगी। सूत्रों के मुताबिक अब चरणजीत 20 सितंबर को राज्यपाल से मुलाकात कर सकते हैं। बता दें कि चरणजीत चन्नी 2007 में पहली बार चमकौर विधानसभा सीट से विधायक सभी का चुनाव जीते थे। इनको राहुल गांधी का करीबी माना जाता है। और ये कैप्टन अमरिंदर सिंह के धुर विरोधी रहे हैं।

इन नामों पर थी चर्चा
चरणजीत सिंह चन्नी से पहले पंजाब सीएम की दौड में कईं नाम शामिल थे जिसमें सुखजिंदर रंधावा, अंबिका सोनी, नवजोत सिंह सिद्धू, सूनील जाखड़ शामिल हैं। सुखजिंदर रंधावा सीएम पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे थे। लेकिन कुछ विधायकों ने सुखजिंदर रंधावा का विरोध किया। विरोध करने वाले नवजोत के समर्थक थे, इसलिए आलाकमान ने चरणजीत चन्नी को मुख्यमंत्री के लिए चुना। सीएम बनने की जानकारी पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत ने ट्वीट करके दी थी। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि वे आलाकमान के फैसले से खुश हैं। उन्होंने कहा कि मैं सभी विधायकों का आभारी हूं, जिन्होंने मेरा समर्थन किया। और चरण सिंह चन्नी भी मेरे भाई जैसे हैं मैं उन्हें बधाई देता हूं।