कविता कपूरिया मिली पीएचडी की उपाधि

शाहपुरा न्यूज - शाहपुरा राजपुरा निवासी कविता कपूरिया को राजस्थान विश्वविद्यालय से पीएचडी की है। उन्होंने अपना शोध कार्य राम सिंह चौहान पूर्व विभागाध्यक्ष संस्कृत विभाग, राजस्थान विश्वविद्यालय के निर्देशन में पूर्ण किया है। सुश्री कविता कपूरिया ने अपनी सफलता का श्रेय दादी लाडा देवी, माता व पिता महादेव कपूरिया सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य, चाचा रामकरण कपूरिया अध्यापक, भाई युवराज, जितिन, हार्दिक तथा प्रोफेसर महिपाल सिंह खेदड़ सहित परिवार जनों को दिया है। कविता कपूरिया राजस्थान विश्वविद्यालय में गोल्ड मेडलिस्ट रही है व वर्तमान में व्याख्याता स्कूल शिक्षा, अजबगढ़ अलवर में कार्यरत है।