सर्वेश तिवारी को दार्शनिक रचना "मैं से चला मैं.." हेतु काव्यश्री सम्मान 2022

सर्वेश तिवारी को दार्शनिक रचना "मैं से चला मैं.." हेतु काव्यश्री सम्मान 2022

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा 
बूंदी राजस्थान

  बून्दी 12 दिसम्बर 
   सामाजिक सरोकारों व लेखन से जुड़े सहायक आचार्य सर्वेश तिवारी को डीडी भारती दिव्यदर्शन द्वारा काव्य श्री सम्मान 2022 हेतु चयनित किया गया है। तिवारी को यह सम्मान शरीरबोध से आत्मबोध   की ओर प्रेरित करती दार्शनिक रचना  "मैं से चला मैं, ..मैं तक ही न पहुंचा मैं" हेतु संस्था द्वारा दिया गया है। डीडी भारती नेटवर्क के सीईओ विजय कुमार शर्मा ने अभिनन्दन पत्र प्रेषित कर सम्मान प्राप्ति की सूचना व  बधाई दी। 
अंतर्राष्ट्रीय साहित्य परिषद, विश्व हिंदी सचिवालय मॉरीशस एवं न्यू मीडिया सृजन संसार ग्लोबल फाउंडेशन के सहयोग से सृजन ऑस्ट्रेलिया जैसे हिंदी साहित्य के सृजनात्मक मंचो के माध्यम से जुड़कर हिंदी भाषा प्रसार में भूमिका निभा रहे तिवारी द्वारा लिखित दो पुस्तके उत्तराखंड विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम में शामिल हैं। साहित्यिक क्षेत्र में विशेष कार्यों एवं रचनात्मक योगदान हेतु यह पुरस्कार मिलने पर विभिन्न साहित्यकारों, शिक्षाविद, स्काउट गाइड परिवार, उमंग टीम साथियों ने तिवारी को बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की।