संवाददाता शिवकुमार शर्मा
कोटा |
लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 119वी जयंती पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा युवाशाखा द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की गई।
युवाशाखा प्रदेशाध्यक्ष प्रशांत सक्सेना ने जयप्रकाश नारायण जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जयप्रकाश नारायण भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और राजनेता थे। उन्हें 1970 में इंदिरा गांधी के विरुद्ध विपक्ष का नेतृत्व करने के लिए जाना जाता है। उन्होंने "संपूर्ण क्रांति" नामक आंदोलन चलाया वे समाजसेवक थे जिन्हें लोकनायक के नाम से भी जाना जाता है। उन्हें 1998 में मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया।
प्रदेश महासचिव हिरदेश सक्सेना ने कहा कि उनकी समस्त जीवन यात्रा संघर्ष तथा साधना से भरपूर रही है।
प्रदेश उपाध्यक्ष पवन भटनागर ने कहा कि जयप्रकाश नारायण ने भारतीय राजनीति को ही नहीं बल्कि आम जनजीवन को एक नई दिशा दी वे समूचे भारत में ग्राम स्वराज का सपना देखते थे और उसे आकार देने के लिए अथक प्रयास भी किए।
प्रदेश सचिव विनोद श्रीवास्तव ने कहा कि उन्होंने अपने विचारों, दर्शन तथा व्यक्तित्व से देश की दिशा तय की थी। ऐसे देशभक्त समाज सुधारक लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की जयंती पर कायस्थ समाज उन्हें कोटि-कोटि नमन करता है ।
इस अवसर पर प्रशांत सक्सैना, हिरदेश सक्सेना, पवन भटनागर, विनोद श्रीवास्तव, नीरज सक्सेना,पूर्व पार्षद हेमा सक्सेना, प्रियंका भटनागर, संजय माथुर, आशीष सक्सेना, सुनील सक्सैना, नवीन माथुर, लवेश भटनागर, सुरेंद्र सक्सेना, अनिल सक्सेना सहित कई कायस्थ बंधु उपस्थित रहे।