केकड़ी: जगदम्बा छात्रावास में गुरुभक्तों की मीटिंग, गुरु पूर्णिमा महोत्सव नाँद पुष्कर में सभी बन्धुओ को पहुँचने का आह्वान

संवाददाता सुभाष सिंह झोटवाड़ा

आज गुरुभक्तों की मीटिंग केकड़ी स्थित जगदम्बा छात्रावास में हुई जिसमें आगामी 13 जुलाई को आयोजित दिव्य गो पूजन एंव गुरु पूर्णिमा महोत्सव नाँद पुष्कर में सभी बन्धुओ को पहुँचने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर महेंद्र सिंह जी ने सभी युवाओं को एकजुट होकर समाज हित मे कार्य करने के लिए आह्वान किया इस अवसर पर आयोजन समिति के विक्रम सिंह जी सापुंदा,देवेंद्र सिंह शेखावत मऊ ,नगेन्द्र पाल सिंह जालिया ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की साथ ही नाथू सिंह जी सापुन्दा,भगवान सिंह जी देवगांव,दशरथ सिंह जी भराई, बहादुर सिंह जी पीपलाज,चेतन सिंह जी बीलिया सहित सेकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे |