BBC पर इनकमटैक्स के छापों के बाद केजरीवाल का भाजपा पर निशाना, बोले यह प्रेस फ्रीडम पर हमला"

जयपुर। हाल दिल्ली में बीबीसी के कार्यालय पर इनकम टैक्स के रेड हुई जिसके बाद  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को केंद्रिया सत्तारूढ पार्टी पर ​को निशाने पर लिया है। केजरीवाल ने कह कि  मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और उसकी आवाज दबाना जनता की आवाज दबाने के समान है।
केजरीवाल की यह टिप्पणी  आयकर विभाग द्वारा दिल्ली और मुंबई में ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (बीबीसी) के कार्यालयों में  छापेमारी  अभियान के एक दिन बाद आई है। अधिकारियों के मुताबिक कथित कर चोरी की जांच के तहत यह कार्रवाई की गई।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, "मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और इसकी स्वतंत्रता पर हमला जनता की आवाज दबाने के समान है। जो भी भाजपा के खिलाफ बोलता है, ये लोग उसके पीछे सीबीआई, ईडी और आई-टी लगा देते हैं।" क्या बीजेपी देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था और संस्थाओं को कुचल कर पूरे देश को अपना गुलाम बनाना चाहती है? उन्होंने कहा।

बता दें कि कुछ दिनों पहले ही बीसीसी ने सन 2002 में हुए गुजरात दंगो में प्रधानमंत्री मोदी की भूमिका पर सवाल उठाते हुए एक डाक्यूमेंट्री ​बनाई ​थी जिसे सरकार ने ब्रॉडकास्ट करने पर पाबंदी लगा दी और बीबीसी पर जहरीली रिर्पोटिंग करने का आरोप लगाया। 

अधिकारियों ने कहा कि इस बीच, बीबीसी इंडिया के खिलाफ आयकर विभाग का सर्वेक्षण अभियान बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रहा, जिसके बारे में समझा जाता है कि अधिकारी संगठन के इलेक्ट्रॉनिक और पेपर-आधारित वित्तीय डेटा की प्रतियां बना रहे हैं।