शहीद दिवस पर 2 मिनट का मौन रखा

-रामधुन पर गांधीजी के प्रिय भजनों की प्रस्तुति हुई


बारां, 30 जनवरी। जिला मुख्यालय पर मंगलवार को शहीद दिवस पर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर सुबह 11 बजे शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ा कर की। इसके साथ ही रामधुन व गांधी जी के प्रिय भजनों की प्रस्तुति दी गई।

इसके बाद मौन धारण कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर, एसपी राजकुमार चौधरी, एडीएम एसएन आमेटा, जिला परिषद सीईओ कृष्णा शुक्ला, एसडीएम दीपक मित्तल सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।