China में बढते Covid 19 मामलों के बाद केरल ने नागरिकों के लिए नई गाइडलाइन जारी की

जयपुर।  पडोसी मुल्क चीन में एक बार फिर से कोरोना ब्लास्ट देखने को मिला है। चीन ने दूनिया की चिंताए एक बार  फिर से बढा दी हैं। खासकर भारत की जहां से भारतीयों का आन जाना लगा रहता हैं। ऐसे में कोरोना का दंश झेल चुके केरल राज्य सरकार ने नई गाइडलाइंस जारी कर दी है।   केरल सरकार ने आज दक्षिणी राज्य में वायरस के प्रसार को रोकने के उपायों को तेज करने का निर्णय लिया। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में इसकी घोषणा की।

विजयन ने लोगों से खुद को वायरस से संक्रमित होने से बचाने के लिए कदम उठाने का आग्रह किया, हालांकि राज्य में कोविड-19 के मामले कम हैं। मुख्यमंत्री ने जनता को यह भी याद दिलाया कि वायरस से निपटने के लिए राज्य में COVID-19 मामलों की चरम अवधि के दौरान सीखे गए सबक का पालन किया जाना चाहिए। विजयन ने लोगों को बुखार, सर्दी और गले में खराश को नजरअंदाज नहीं करने और कोविड-19 के लक्षण वाले लोगों के निकट संपर्क में नहीं रहने की सलाह दी।

बता दें कि  राजधानी बीजिंग सहित चीन के कई शहरों में भीड़भाड़ वाले अस्पतालों में कोरोना मरीजों के लिए बेड उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। चीनी विशेषज्ञों का कहना है कि कुछ ही दिनों में चीनी की 60 प्रतिशत आबादी कोरोना के चपेट में आ जायेगी। चीन में अब तक कोरोना से 10 लाख मौते हो चुकी हैं। हालांकि इन मौतो में उम्रदराज लोगों की संख्य ज्यादा है।