Redmi 10A के प्रमुख फीचर्स सामने आये, Helio G25 प्रोसेसर के साथ जल्द होगा लॉन्च

जयपुर। चीनी स्मार्टफोन निर्माता शाओमी जल्दी ही रेडमी ब्रांड के तहत एक नया बजट स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। यह फोन Redmi 10A होने वाला है। लॉन्च से पहले इस फोन के प्रमुख फीचर्स सामने आये हैं जिसमें फोन के प्रोसेसर, एवं डिस्प्ले संबधी जानकारियां सामने आयी हैं।
अब हाल ही में आई एक रिपोर्ट में चीनी सर्टिफिकेशन वेबसाइट TENAA के जरिए Redmi 10A के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया गया है। इसके अतिरिक्त, कंपनी Redmi 10A के साथ Redmi 10C नाम के एक और एंट्री-लेवल स्मार्टफोन को भी लॉन्च करने की योजना बना रही है।

Redmi 10A की संभावित कीमत
आगामी Redmi 10A Redmi 9A उत्तराधिकारी के रूप में पेश किया जायेगा। इस फोन की कीमत की बात करें तो इन फोन की कीमत 12,000 रुपये से कम हो सकती है। अभी, Redmi 9A का बेस मॉडल भारत में 7,499 रुपये में बिक रहा है।
Redmi 10A के लीक फीचर्स
TENAA सर्टिफिकेशन साइट के मुताबिक Redmi 10A में 6.53 इंच का आईपीएस डिस्पले दिया जायेगा जिसका रिज्यूलॉशन 1600×720 पिक्सल होगा। फोन का वजन 194 ग्राम हो सकता है, और इसकी डाइमेंशन 164.9x77x9 मिमी होगी। वहीं प्रोसेसर की बात करें तो फोन में मीडियाटेक हेलियो जी25 प्रोसेसेर दिया जा सकता है।

जहां तक कैमरा फीचर्स का सवाल है, Redmi 10A में 13 मेगापिक्सल का सिंगल प्राइमरी कैमरा हो सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए स्मार्टफोन में फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का मॉड्यूल मिलेगा। इसमें 5000 एमएएच की बैटरी और 10 वॉट की फास्ट चार्जिंग का बैकअप दिया जाएगा।