Oneplus 12 स्मार्टफोन के डिस्प्ले संबंधी प्रमुख जानकारी सामने आयी, जानें पूरा विवरण

जयपुर। वनप्लस 12 स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी में कंपनी लगी हुई है। यह फोन वनप्लस 11 का उत्तराधिकारी होगा, जो इस साल की शुरुआत में फरवरी में जारी किया गया था।   लॉन्च से पहले, वनप्लस ने आगामी फ्लैगशिप के डिस्प्ले के बारे में जानकारी दे दी है। माना जा रहा है कि  वनप्लस 12 को इस साल के अंत में दिसंबर में बाजार में पेश किए जाने की उम्मीद है। जैसा की प्रत्येक कंपनी के स्मार्टफोन्स के लॉन्च होने से पहले उनके लीक्स और रेंडर्स सामने आते हैं उसी प्रकार  वनप्लस 12 स्मार्टफोन के डिजाइन रेंडर भी लीक हो गए हैं।

 आइये अब बात करते हैं ​ वनप्लस 12 के डिस्प्ले फीचर्स के बारे में। एक वीबो पोस्ट में, वनप्लस का दावा है कि आगामी वनप्लस 12 दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा जो 2K के रिज़ॉल्यूशन और 2,600 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ डिस्प्लेमेट A+ रेटेड X1 "ओरिएंटल स्क्रीन" से लैस होगा। ITHome की एक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने एक हालिया प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दावा किया कि "ओरिएंटल स्क्रीन" ओप्पो की पहली पीढ़ी के डिस्प्ले P1 चिप द्वारा समर्थित है और इसमें 18 डिस्प्लेमेट A+ रिकॉर्ड हैं।

वनप्लस 12 के संभावित फीचर्स 
लीक्स और अफवाहों के  मुताबिक वनप्लस में क्वालकॉम का जेनरेटिव एआई फीचर्स के साथ स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर दिया जायेगा।  वहीं, कैमरा की बात करें तो वनप्लस 12 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जायेगा जिसमें  एक सोनी IMX966 50-मेगापिक्सल सेंसर, एक अल्ट्रा-वाइड टेलीफोटो लेंस के साथ 48-मेगापिक्सल सेंसर  और एक 64-मेगापिक्सल ओमनीविज़न OV64B सेंसर शामिल हो सकता है।  साथ ही हैंडसेट में 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,400mAh की बैटरी हो सकती है। इसके एंड्रॉइड 14-आधारित OxygenOS 14 के साथ आने की संभावना है।