जयपुर। यश की KGF: चैप्टर 2 दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। कमाई के मामले में फिल्म रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म ने अपने दूसरे सप्ताह में 900 करोड़ रुपये के क्लब में प्रवेश किया और अभी भी मजबूत हो रही है। जल्द ही, केजीएफ: चैप्टर 2 इस हफ्ते 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर जाएगी। इस हिसाब से केजीएफ चैप्टर 2 मुनाफे के मामले में एसएस राजामौली की आरआरआर से बड़ी हिट हो रही है।
बीस्ट और जर्सी और आरआरआर को पछाडा
बता दें कि KGF: चैप्टर 2 ने 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक दी और बॉक्स ऑफिस पर अकेले दम पर अपना दबदबा बनाए हुए है। इस फिल्म ने थलपति विजय की बीस्ट, शाहिद कपूर की जर्सी और एसएस राजामौली की आरआरआर, केजीएफ 2 को सिनेमाघरों में पछाड़ने में कामयाबी हासिल की। ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला के मुताबिक, KGF: चैप्टर 2 ने कर्नाटक में 11 दिनों में 145 करोड़ रुपये की कमाई की है।