KGF स्टार यश और राधिका पंडित विदेश में मना रहे हैं छुट्टी, सोशल मीडिया पर शेयर की आर्कषक तस्वीरें

जयपुर। केजीएफ स्टार यश और उनकी पत्नी राधिका पंडित इन एक दूसरे के साथ विदेश में छुट्टियां मना रहे हैं। यश की पत्नि राधिका ने अपने ट्विटर हैंडल पर दोनों की आकर्षक तस्वीरें शेयर की हैं जिनको फैन्स का खूब प्यार मिल रहा है। राधिका ने फोटो शेयर करने के साथ उनमें कैप्शन भी लिखा है। राधिका ने टी-शर्ट और कार्गो पैंट पहने हुए यश एवं खुद ने गुलाबी रंग के जंपसूट में एक तस्वीर शेयर किया जिसमें उन्होंने फैन्स से अंदाजा लगाने वाले स्टाइल में पूछा कि वे कहां हैं? उन्होंने लिखा "इस पुराने शहर में हमारा (दिल का इमोटिकॉन) है क्या किसी ने इटली कहा? नहीं, यह नहीं है !!

View this post on Instagram

A post shared by Radhika Pandit (@iamradhikapandit)

"।

यश ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर और एक वीडियो भी साझा किया है और इसे "जीवन की सरल खुशियाँ" के रूप में कैप्शन दिया है। तस्वीर में, यश और राधिका पंडित को कुछ चेरी खरीदते हुए देखा जा सकता है, जबकि अगले में, यश को अपनी थाली से एक पक्षी को खिलाते हुए देखा जा सकता है।

कुछ दिनों पहले राधिका पंडित ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कई तस्वीरें शेयर की थीं। जिसमें इस खूबसूरत जोडे को नई जगहों की खोज करते और स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेते देखा जा सकता है। कैप्शन में राधिका ने लिखा, "पनीर और जिलेटो की दुनिया में.. जहां सूरज देर तक लटका रहता है! फिलहाल नहीं पहुंचा जा सकता..बहुत दूर जमीन में खो गया"।

बता दें कि कई सालों तक डेटिंग करने के बाद यश और राधिका पंडित ने 2016 में एक भव्य समारोह में शादी कर ली। अब दोनों दो बच्चों के माता-पिता हैं बेटी का नाम आयरा और बेटा का यथर्व है।